जिले में चिकेन पॉक्स का प्रकोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2015 10:04 PM
-पांच संक्रमितों का ब्लड सैंपल जांच में पायी गयी बीमारी -डॉक्टरों ने सावधानी बरतने की दी सलाहप्रतिनिधि, बांकाबदलते मौसम ने लोगों को बीमार करना शुरू कर दिया है. इन दिनों सदर अस्पताल व निजी क्लिनिक में रोगियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. अधिकांश इलाकों में लोग चिकन पॉक्स से पीडि़त हो रहे […]
-पांच संक्रमितों का ब्लड सैंपल जांच में पायी गयी बीमारी -डॉक्टरों ने सावधानी बरतने की दी सलाहप्रतिनिधि, बांकाबदलते मौसम ने लोगों को बीमार करना शुरू कर दिया है. इन दिनों सदर अस्पताल व निजी क्लिनिक में रोगियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. अधिकांश इलाकों में लोग चिकन पॉक्स से पीडि़त हो रहे हैं. सदर अस्पताल के शिशु विभाग व मेडिसिन विभाग में सबसे अधिक बीमार बच्चे पहुंच रहे हैं. चेचक एक वायरल बीमारी है. प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ पी झा ने बताया कि बेलहर के खसिया गांव में करीब 16 लोगों के संक्रमण की जानकारी मिली. गांव पहुंचकर चिकित्सक की टीम ने संक्रमित लोगों में से 5 का बल्ड सैंपल जांच के लिए भेजा गया है. कुछ लोग इस संक्रमण के पीछे खसरा होने की बात भी कर रहे हैं. ये हैं लक्षणपहले सर्दी व बुखार होता है. इसके दो तीन बाद मटर के समान या कुछ छोटे दाने शरीर पर फैलने लगते हैं. ये दाने फूटकर घाव का रूप ले लेते हैं. पूरे बदन में दर्द होने के साथ जलन भी होता है.इन बातों का रखें ख्यालबांका के सदर अस्पताल के डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि चिकन पॉक्स आपके घर में किसी व्यक्ति अथवा पड़ोस में किसी को हो जाये, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें. अक्सर देखा जाता है कि इस बीमारी के पीछे लोगों में एक अवधारणा है कि यह दैवीय प्रकोप से होता है. ऐसी परिस्थिति में आप और भी परेशानी में पड़ सकते हैं. यह एक प्रकार का संक्रमण है. ऐसी स्थिति में बीमार व्यक्ति को भरपूर परहेज से रखना चाहिए. मसाला व तेल युक्त भोजन से परहेज आवश्यक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










