मतदाता जागरुकता रैली निकाली गयी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2015 10:04 PM
फुल्लीडुमर . स्वीप कोर कमेटी सह उप विकास आयुक्त के निर्देशानुसार बुधवार को प्रखंड मुख्यालय से फुल्लीडुमर बाजार तक निर्वाचक जागरूकता रैली निकाली गयी जिसमें बीडीओ दुनिया लाल यादव एवं विभागीय पदाधिकारी के अलावे सेविका ने रैली में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. इस दौरान बीडीओ ने बताया कि राष्ट्रीय निर्वाचक नमावली परिशोधन एवं प्रमाणीकरण […]
फुल्लीडुमर . स्वीप कोर कमेटी सह उप विकास आयुक्त के निर्देशानुसार बुधवार को प्रखंड मुख्यालय से फुल्लीडुमर बाजार तक निर्वाचक जागरूकता रैली निकाली गयी जिसमें बीडीओ दुनिया लाल यादव एवं विभागीय पदाधिकारी के अलावे सेविका ने रैली में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. इस दौरान बीडीओ ने बताया कि राष्ट्रीय निर्वाचक नमावली परिशोधन एवं प्रमाणीकरण कार्यक्रम के क्रियान्वयन संबंधी स्वीप गतिविधियों से संबंधित जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है.पंचायत स्तर पर जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को अपने अधिकार के प्रति जागरूक बनाना है. इस मौके पर प्रखंड प्रोग्राम पदाधिकारी विपिन कुमार यादव, प्रभारी कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार राय, पंचायती राज पदाधिकारी लक्ष्मी नारायण पंडित, सभी बीएलओ, अंचल कर्मी, प्रखंड कर्मी व आरटीपीएस कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










