बाराहाट में ढाई हजार एकड़ फसल खराब

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2015 10:04 PM

विज्ञापन

बाराहाट . एक दिन पूर्व प्रखंड के कई हिस्से में आई विनाशकारी आंधी और वर्षा से लोगों को लाखों का नुकसान झेलना पड़ा है. जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में बुधवार मुख्यालय की टीम में शामिल बीडीओ इरफान अकबर, सीओ दिलीप झा, बीइओ राजीव कुमार जिरापू ने क्षेत्र का दौरा किया. इसके पूर्व बीती देर […]

विज्ञापन

बाराहाट . एक दिन पूर्व प्रखंड के कई हिस्से में आई विनाशकारी आंधी और वर्षा से लोगों को लाखों का नुकसान झेलना पड़ा है. जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में बुधवार मुख्यालय की टीम में शामिल बीडीओ इरफान अकबर, सीओ दिलीप झा, बीइओ राजीव कुमार जिरापू ने क्षेत्र का दौरा किया. इसके पूर्व बीती देर रात जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया था. इधर प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के उपरांत अधिकारियों ने पंचायत वार किसान सलाहकार से रिपोर्ट के आधार पर ये बताने में सक्षम हुए है कि कुल अनुमान के मुताबिक क्षेत्र के किसानों के ढाई हजार एकड़ में लगी फसल बरबाद हो गयी है. जिसमें गेहूं, मकई, चना, की फसल के साथ साथ तोरई, भिंडी, खीरा आदी के फसल पुरी तरह तबाह हो गया है. वहीं टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया की फसल की बरबादी के अलावे मुख्यालय को बड़ी संख्या में वर्षा और ओलावृष्टि से मकानों की क्षति की बाबत भी आवेदन प्राप्त हो रहे हैं. जिसकी रिपोर्ट तैयारी की जा रही है जो जिला को सौंपी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन