किसानों के लिए सांसद ने जिलाधिकारी से की बात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2015 10:04 PM
बांका .करीब पांच दिन पूर्व व मंगलवार को हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की कमर टूट गयी है. इससे महंगाई के बढ़ने की संभावना है. दो दिनों की ओलावृष्टि से जिले के प्राय सभी इलाके के किसान त्राहिमाम कर रहे हैं. किसानों की समस्या को लेकर राजनीतिक दलों ने जिला प्रशासन व सरकार […]
बांका .करीब पांच दिन पूर्व व मंगलवार को हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की कमर टूट गयी है. इससे महंगाई के बढ़ने की संभावना है. दो दिनों की ओलावृष्टि से जिले के प्राय सभी इलाके के किसान त्राहिमाम कर रहे हैं. किसानों की समस्या को लेकर राजनीतिक दलों ने जिला प्रशासन व सरकार से मुआवजे की मांग की है. सांसद जय प्रकाश नारायण यादव ने किसान की समस्या को लेकर जिलाधिकारी से बात की है. जिलाधिकारी से बात कर सांसद ने उचित व त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि इस वक्त किसानों को काफी नुकसान हुआ है. वहीं भाजपा के जिला महामंत्री जय शंकर चौधरी ने जिला प्रशासन से किसान के हीत में उचित कार्रवाई करते हुए मुआवजे देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










