भूमि अधिग्रहण के खिलाफ पीएम का पुतला फूंका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Apr 2015 10:04 PM
फोटो : 6 बांका 1 : प्रधानमंत्री का पुतला दहन करते भाकपा के कार्यकर्ता प्रतिनिधि, बांकाभूमि अधिग्रहण अध्यादेश को बहुमत का दुरुपयोग कर लोकसभा से पारित करा लेने का भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी ने घोर विरोध किया. विरोध करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक विशाल जुलूस और प्रदर्शन के माध्यम से शहर के शास्त्री चौक से […]
फोटो : 6 बांका 1 : प्रधानमंत्री का पुतला दहन करते भाकपा के कार्यकर्ता प्रतिनिधि, बांकाभूमि अधिग्रहण अध्यादेश को बहुमत का दुरुपयोग कर लोकसभा से पारित करा लेने का भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी ने घोर विरोध किया. विरोध करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक विशाल जुलूस और प्रदर्शन के माध्यम से शहर के शास्त्री चौक से नारा लगाते हुए गांधी चौक तक गये. वहां जाकर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी का पुतला दहन किया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह अध्यादेश मुख्य रूप से किसान विरोधी है इसे वापस लेने की स्थिति में पार्टी आगे उग्र आंदोलन करने जा रही है. प्रदर्शन के दौरान कामरेड महेश्वरी साह, कामेरड ब्रजेश सिंह, कामरेड शंभू दास, कामरेड मो शाहजहां, कामरेड उग्रमोहन चौधरी, कामरेड कामेश्वर दास, कामरेड विकास सिंह, कामरेड हरि राय, कामरेड मनोज यादव, कामरेड वासकी ठाकुर, कामरेड राजेश चौधरी, कामरेड त्रिभुवन चौधरी, कामरेड चंद्रदेव दास, कामरेड संतू यादव, कामरेड लालजीवन दास, कामरेड अली इमाम, कामरेड वेगन दास सहित अन्य उपस्थित थे. प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा के जिला मंत्री कामरेड मनोहर शर्मा कर रहे थे. उन्होंने बताया कि अध्यादेश वापस नहीं लिया गया तो 15 मई को राज्यव्यापी आंदोलन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










