निर्वतमान डीपीओ को दी विदाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Apr 2015 11:04 PM

विज्ञापन

फोटो: 5 बांका: 14, विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारी एवं शिक्षक.प्रतिनिधि, बांकानिवर्तमान डीपीओ स्थापना मो हसन का सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन रविवार को बीआरसी भवन में आयोजित हुआ. हलांकि इनका तबादला 13 दिसंबर को ही बेतिया हो गया था. पर, विभागीय कार्य से बांका बराबर आना-जाना लगा रहता था. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर […]

विज्ञापन

फोटो: 5 बांका: 14, विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारी एवं शिक्षक.प्रतिनिधि, बांकानिवर्तमान डीपीओ स्थापना मो हसन का सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन रविवार को बीआरसी भवन में आयोजित हुआ. हलांकि इनका तबादला 13 दिसंबर को ही बेतिया हो गया था. पर, विभागीय कार्य से बांका बराबर आना-जाना लगा रहता था. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना मो अब्दुल मोकिद ने कहा कि अधिकारियों का स्थानांतरण तो लगा ही रहता है. महत्वपूर्ण यह है कि व्यक्ति जिस पद पर रहता है, कितना न्याय करता है. लोग इसी को याद रखते हैं. जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव नागेश्वर साह ने कहा कि बांका में इनका कार्यकाल लगभग साढ़े तीन वर्ष का रहा. इनके कार्य करने की शैली पारदर्शी थी. संचालन संजय कुमार सिंह ने किया. मौके पर डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान शाश्वतानंद झा, डीपीओ योजना लेखा अनिल कुमार शर्मा, जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भूवनेश्वर पंडित, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव धनश्याम यादव, धर्मेद्र कुमार सिंह, मनीष कुमार ने विचार रखे. इसके पूर्व जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भवन में भी सम्मान सह विदाई समारोह किया गया. अध्यक्षता मुरलीधर सिंह ने की. मौके पर घनश्याम यादव, प्रकाश चंद्र यादव, विनय पांडे, उमाकांत कुमार, शंकर, उमेश मंडल, जयकांत यादव, अमोद ठाकुर, नसीम अहमद, विश्व प्रकाश, बृज मोहन मंडल, सुभाष चंद्र दिवाकर, कृष्ण देव बैठा एवं सिकंदर पोद्दार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन