तीन सदस्यीय टीम पहुंची महाविद्यालय, किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

फोटो : 18 बांका 64 : निरीक्षण करते टीम के लोग कटोरिया . गुरुवार को कटोरिया एसपी यादव डिग्री कॉलेज में वाणिज्य संकाय में संबंधन के लिए तिलका मांझी विश्वविद्यालय की तीन सदस्यीय टीम कटोरिया महाविद्यालय पहुंची. टीम ने जांच के दौरान महाविद्यालय की भवन जमीन, चाहरदीवारी, पुस्तकालय, छात्र-छात्रा, शिक्षक आदि का निरीक्षण किया. निरीक्ष्ण […]

विज्ञापन

फोटो : 18 बांका 64 : निरीक्षण करते टीम के लोग कटोरिया . गुरुवार को कटोरिया एसपी यादव डिग्री कॉलेज में वाणिज्य संकाय में संबंधन के लिए तिलका मांझी विश्वविद्यालय की तीन सदस्यीय टीम कटोरिया महाविद्यालय पहुंची. टीम ने जांच के दौरान महाविद्यालय की भवन जमीन, चाहरदीवारी, पुस्तकालय, छात्र-छात्रा, शिक्षक आदि का निरीक्षण किया. निरीक्ष्ण में इस कॉलेज में वाणिज्य संकाय की पढ़ाई हेतु इसे उपयुक्त केंद्र समझा. इस महाविद्यालय में प्राचार्य अबधेश यादव के अनुसार इस बिषय की पढ़ाई दो वषार्े से करने की बात बताई. हालांकि मान्यता नहीं मिलने के कारण पंजियण व परीक्षा को कॉलेज के माध्यम से कराने की बात कही. ज्ञात हो की भागलपुर और देवघर के बीच बांका, सुलतानगंज सहित अन्य किसी भी कॉलेज में इस विषय की पढ़ाई नहीं होने से छात्र-छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. ऐसे भी कटोरिया आदिवासी विधान सभा सीट के लिए सुरक्षित है. इस गरीब व पिछड़ी क्षेत्र में 22 प्रतिशत आदीवासी 12 प्रतिशत अनुसुचित जाति, 8 प्रतिशत अत्यंत पिछड़ीजाति, 45 प्रतिशत पिछड़ी जाति व 13 प्रतिशत समान्य जाति को पढ़ाई की सुविधा मिलेगी. जाच टीम में वाणिज्य संकाय महाविद्यालय निरीक्षक डॉ मनेंद्र कुमार सिंह, वाणिज्य संकाय अध्यक्ष डॉ विजय कुमार सिंह तथा मानविक संकाय अध्यक्ष तुलाकृण झा शामिल थे. इस मौके पर प्राचार्य अबधेश कुमार यादव, बीएड कॉलेज के निदेशक रवि कुमार सिंह, महा विद्यालय के सचिव सत्यनारायण उर्फ सत्तन यादव सहित कॉलेज के दिनेश यादव, देवेन्द्र यादव, दीलीप यादव विनोद कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन