गांव की बेटी ने रचा इतिहास, 70वीं BPSC में चयनित होकर नेहा कुमारी ने बढ़ाया वैशाली का मान

Updated:
विज्ञापन

नेहा कुमारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

70th BPSC Result : वैशाली जिले के बाजीतपुर चकस्तूरी पंचायत की बेटी नेहा कुमारी ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफलता हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन

70th BPSC Result : (कैफ अहमद) वैशाली जिले के बाजीतपुर चकस्तूरी पंचायत की बेटी नेहा कुमारी ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफलता हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी और गर्व का माहौल है.

विज्ञापन

बाजीतपुर चकस्तूरी की पहली बेटी बनीं BPSC अधिकारी

वार्ड संख्या-07 निवासी अनिल साह की पुत्री नेहा कुमारी की सफलता इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि वह बाजीतपुर चकस्तूरी गांव की पहली बेटी हैं, जिन्होंने BPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर इतिहास रच दिया है.

पहले रेलवे और फिर बिहार पुलिस में मिली सफलता

नेहा कुमारी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर पहले भारतीय रेलवे में नौकरी हासिल की थी. इसके बाद उन्होंने बिहार पुलिस में दरोगा पद पर चयनित होकर अपनी क्षमता का परिचय दिया. अब 70वीं BPSC परीक्षा में अंतिम चयन के साथ उन्होंने सफलता की एक और नई ऊंचाई छू ली है.

Hajipur News : बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा

ग्रामीणों का कहना है कि नेहा की सफलता क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी. उन्होंने साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

BPSC Success Story: गांव में जश्न, बधाइयों का लगा तांता

परिणाम घोषित होने के बाद परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने नेहा कुमारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. गांव में लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया और इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया.

Also Read : वैशाली के विकास कुमार ने 70वीं BPSC में मारी बाजी, BDO बन हाजीपुर का बढ़ाया मान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन