वैशाली के विकास कुमार ने 70वीं BPSC में मारी बाजी, BDO बन हाजीपुर का बढ़ाया मान
विकास कुमार की तस्वीर
70th BPSC Result : हाजीपुर शहर के गांधी आश्रम निवासी जगदीश राय के पुत्र विकास कुमार ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) पद पर चयनित होकर हाजीपुर और वैशाली जिले का नाम रोशन किया है.
70th BPSC Result : (कैफ अहमद) हाजीपुर शहर के गांधी आश्रम निवासी जगदीश राय के पुत्र विकास कुमार ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) पद पर चयनित होकर हाजीपुर और वैशाली जिले का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
कड़ी मेहनत और लगन से हासिल की सफलता
विकास कुमार ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर यह सफलता प्राप्त की है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने लगातार मेहनत की और आखिरकार बीपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता का परचम लहराया.
Hajipur News : युवाओं के लिए बने प्रेरणा
स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास कुमार की सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो किसी भी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है. उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है.
BPSC Success Story: बधाइयों का लगा तांता
बीपीएससी का परिणाम घोषित होने के बाद विकास कुमार को बधाई देने वालों का तांता लग गया. सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
प्रशासनिक सेवा में निभाएंगे अहम भूमिका
लोगों ने विश्वास जताया है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में विकास कुमार अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और समाज तथा राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए