हाजीपुर में गरीब चौपाल में उमड़ी भीड़, समस्याएं लेकर पहुंचे हजारों लोग, जीतन राम मांझी और संतोष सुमन सुनेंगे फरियाद

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम मे शामिल महिला एवं पार्टी कार्यकर्ता नेता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम में आयोजित गरीब चौपाल में जनसमूह उमड़ पड़ा. दलित, महादलित और ज़रूरतमंद अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन उपस्थित रहेंगे.

विज्ञापन

Garib Chaupal: हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम में रविवार को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) की ओर से आयोजित गरीब चौपाल को लेकर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी. सुबह करीब 10 बजे से बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य लोग अपनी समस्याओं से जुड़े आवेदन और फरियाद लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे. कुछ ही देर में स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी हो गयी.

विज्ञापन

गरीब और वंचित लोगों की सुनी जाएंगी समस्याएं

गरीब चौपाल का आयोजन गरीब, दलित, महादलित और अन्य जरूरतमंद लोगों की समस्याएं सुनने के उद्देश्य से किया गया है. पार्टी की ओर से कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी होने की जानकारी दी गयी थी. चौपाल में पहुंचने वाले लोगों से उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन लिये जाने की व्यवस्था की गयी.

कार्यक्रम मे शामिल महिला एवं पार्टी कार्यकर्ता नेता | Prabhat Khabar Network

जीतन राम मांझी और संतोष सुमन के पहुंचने का इंतजार

पार्टी नेताओं के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन समेत अन्य नेताओं के कार्यक्रम में पहुंचने के बाद फरियादियों से आवेदन लिये जाएंगे. नेताओं की ओर से लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित मामलों में समाधान की दिशा में पहल किए जाने की बात कही गयी है.

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा की ओर से बिहार के विभिन्न जिलों में गरीब चौपाल के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनने का अभियान चलाया जा रहा है. हाल के कार्यक्रमों में भी पार्टी नेताओं ने गरीब और वंचित लोगों से सीधे आवेदन लेकर उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाने की बात कही है.

कार्यक्रम मे शामिल महिला एवं पार्टी कार्यकर्ता नेता | Prabhat Khabar Network

महिलाओं की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी

हाजीपुर में आयोजित चौपाल में महिलाओं की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही. लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. भीड़ को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से कार्यक्रम की व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए इंतजाम किए गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन