शंभुगंज अंचल में जनता दरबार में 13 मामले पहुंचे, 10 का ऑन द स्पॉट निपटारा

Edited by AMIT KR SINHA
Updated:
विज्ञापन

जनता दरबार में माेजूद लाेग

Janata Darbar Land Dispute Resolution : बांका के शंभुगंज में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद के 13 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें 10 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया

विज्ञापन

शंभुगंज (बांका) से ठाकुर बिनोद का रिपोर्ट :

Janata Darbar Land Dispute Resolution : शंभुगंज (बांका) प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित मिनी सभागार में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े कुल 13 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से 10 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष तीन मामलों में संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू की गईं. जनता दरबार की अध्यक्षता अंचल अधिकारी जुगनू रानी ने की. उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उपलब्ध अभिलेखों व दोनों पक्षों की बातों के आधार पर त्वरित समाधान का प्रयास किया.

जिन मामलों का नहीं हो सका निपाटारा उसके लिए दी गयी अगली तिथि

जनता दरबार में आये जिन मामलों का तत्काल निपटारा संभव नहीं हो सका, उनमें संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अगली जनता दरबार में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया. अंचल अधिकारी जुगनू रानी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार को अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाता हैं. जनता दरबार में केवल भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की जाती है, ताकि वर्षों से लंबित विवादों का निष्पक्ष एवं त्वरित समाधान हो सके. उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों को न्यायालयों के लंबे चक्कर से राहत दिलाना और स्थानीय स्तर पर विवादों का समाधान सुनिश्चित करना हैं. जनता दरबार के दौरान शंभुगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

पुलस व अंचल कर्मी की मौजूदगी में हुई मामले की सुनवाई

पुलिस की उपस्थिति में दोनों पक्षों की बातें सुनकर शांतिपूर्ण वातावरण में सुनवाई संपन्न कराई गई. प्रशासन ने लोगों से अपील की कि भूमि संबंधी किसी भी विवाद की स्थिति में कानून का सहारा लें और जनता दरबार में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं. स्थानीय लोगों ने भी जनता दरबार की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से छोटे-छोटे भूमि विवादों का त्वरित समाधान हो रहा है और आपसी तनाव कम करने में भी मदद मिल रही हैं. प्रशासन ने भविष्य में भी इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से जारी रखने का भरोसा दिलाया. इस मौके पर आर ओ अभय कुमार, पुलिस अनि पूनम मोर्या , अंचल कार्यालय लिपिक राकेश कुमार सहित अन्य थे.

READ ALSO परमाणु विद्युत संयंत्र पर नहीं बनी सहमति, ग्रामीणों ने मिट्टी जांच से किया इनकार

विज्ञापन
AMIT KR SINHA

लेखक के बारे में

By AMIT KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन