Aurangabad News : फर्नीचर दुकान व होटल से नकद सहित हजारों की चोरी
Published by : AMIT KUMAR SINGH_PT Updated At : 18 Mar 2025 10:42 PM
Aurangabad News : फर्नीचर दुकान से 30 हजार नगद सहित फर्नीचर बनाने का टूल्स (औजार) तथा होटल से सिलिंडर, सुखा मसाला सहित अन्य सामान चुरा लिये गये
हसपुरा. सोमवार की रात हसपुरा शहर के ब्लॉक रोड स्थित विश्वकर्मा फर्नीचर स्टोर व शंकर होटल में चोरी हुई है. पीड़ितों ने घटना की सूचना हसपुरा थाना को दी, जिसके बाद 112 नंबर की गश्ती टीम घटना स्थल पर पहुंची और छानबीन की. बताया जाता है कि फर्नीचर दुकान से 30 हजार नगद सहित फर्नीचर बनाने का टूल्स (औजार) तथा होटल से सिलिंडर, सुखा मसाला सहित अन्य सामान चुरा लिये गये. होटल मालिक रवि केशरी ने लोगों के बीच चर्चा किया तो लोगों ने बताया की चोरों और ड्रग्स लेने वालों का अड्डा हसपुरा हाई स्कूल है। होटल मालिक जब हाई स्कूल के गेट के अंदर गया तो झाड़ियों में चोरी गया गैस सिलेंडर वह अन्य सामान फेंका हुआ देखा. पता चला कि उसी जगह पर एक युवक सोया हुआ था. जेब युवक को जगाया तो वह भगाने लगा. दुकानदार जब उस युवक को पकड़ना चाहा तो हाथ छुड़ाकर भाग गया. वैसे ग्रामीणों ने उक्त युवक का वीडियो भी बना लिया है और फिर उसे पुलिस को सौंप दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










