औरंगाबाद में चूल्हे की चिंगारी से लगी भीषण आग, दो घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति स्वाहा

आग बुझाते ग्रामीण
Aurangabad News: औरंगाबाद के मदनपुर प्रखंड के तेलडीहा टोले मुरलीगंज गांव में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में दो घर जलकर राख हो गए. नकदी, अनाज और घरेलू सामान सहित लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई. पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है
Aurangabad News: (विनय सिंह किंकर) औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के एरकी कला पंचायत के तेलडीहा टोले मुरलीगंज गांव में गुरुवार की सुबह खाना बनाने के दौरान लगी आग ने दो परिवारों की खुशियां छीन ली. देखते ही देखते आग नहीं विकराल रूप धारण कर दो घरों को जलाकर राख कर दिया. अगिनकांड में नकदी, अनाज, कपड़े और अन्य घरेलू सामान सहित लाखों रुपए की संपत्ति नष्ट हो गई.
देखते ही देखते पूरे घर में फैल गई आग
जानकारी के अनुसार राकेश रिकियासन की घर में जलावन से चूल्हे पर खाना बन रहा था. इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी पास में रखे जलावन में लग गई. देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई. घर में रहे परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोस में स्थित राजेश रिकियासन के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया.
आग पर काबू पाने का किया प्रयास
ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना आग पर काबू पाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी, लेकिन तब तक दोनों परिवारों के घर और उनमें रखी सारा सामान जलकर राख हो चुका था. राकेश और राजेश ने बताया कि घर में रखे नकदी, अनाज, कपड़े और अन्य सामान आज की भेंट चढ़ गया और नष्ट हो गया.
सूचना पर पहुंची पुलिस
आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी ली. घटना की सूचना पर भाजपा के वार मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से मुआवजा दिलाने में हर संभव मदद करने की बात कही. इधर पीड़ित परिजनों ने अधिकारियों से उचित मुआवजे की मांग की है.
इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में मानसून की दस्तक से बदलेगा मौसम का मिजाज, दक्षिण बिहार में आज के बाद गर्मी से मिलेगी राहत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 न्यूज़ चैनल से की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं.
बिहार की राजनीति, प्रशासन, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग करते हैं. राज्य की राजनीतिक गतिविधियों, नीतिगत फैसलों और उनके आम लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव का विश्लेषण करना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. इसके साथ ही वे कृषि, शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










