औरंगाबाद: पंचायत विकास दिवस पर आम सभा का हुआ आयोजन, विभिन्न योजनाओं पर हुई चर्चा

Author Vinay singh|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

आम सभा मे उपस्थित पदाधिकारी व ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मदनपुर में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इस बैठक में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनके क्रियान्वयन पर चर्चा हुई. योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

Aurangabad News : मदनपुर पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को दक्षिणी उमगा पंचायत के लालटेनगंज स्थित पंचायत सरकार भवन में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता मुखिया संध्या देवी ने की. ग्राम सभा में ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई.

विज्ञापन

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील

जीरामजी योजना के प्रखंड पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने बताया कि जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि जीरामजी योजना के तहत मजदूरी बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई है. यदि 15 दिनों के भीतर काम नहीं मिलता है तो पात्र लोगों को बेरोजगारी भत्ता मिलेगा. साथ ही अब एक वर्ष में 125 दिनों तक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने पौधारोपण के माध्यम से भी योजना का लाभ लेने की अपील की.

सहयोग शिविर में रखें अपनी समस्या

योगेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां आम लोग अपनी समस्याएं रख सकते हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा. ग्राम सभा में पंचायत सचिव अरविंद कुमार, आवास सहायक अशोक कुमार, विकास मित्र सुशीला कुमारी, पूर्व मुखिया उपेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन