बिहार में इस मंदिर से शुरू हुई गणेश पूजा की परंपरा, DM-SP करते हैं पहली आरती
SP उपेन्द्र नाथ, DM अभिलाषा शर्मा और DDC कुमारी अनुपम आरती करती हुई
औरंगाबाद में गणेश महोत्सव की शुरुआत आस्था और भक्ति के माहौल में हुई. इस खास परंपरा के तहत, डीएम और एसपी ने भगवान गणेश की पहली आरती की, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए. मंदिर में प्रसाद वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया.
औरंगाबाद से धीरज झा की रिपोर्ट Aurangabad Ganesh Puja : शहर में गणेश महोत्सव की शुरुआत आस्था और भक्ति के माहौल में हुई. शहर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर में हर साल की तरह इस वर्ष भी गणपति की पहली आरती डीएम और एसपी ने की. डीएम अभिलाषा शर्मा और एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर आरती की और जिलेवासियों की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की.
DM-SP और DDC की आरती से शुरू हुआ गणेश महोत्सव
गणेश महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी. डीएम और एसपी ने भगवान गणेश की आरती की तो पूरा मंदिर परिसर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा. श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आरती में शामिल हुए.
View on Instagram
हर साल निभायी जाती है यह खास परंपरा
औरंगाबाद के इस गणेश मंदिर में डीएम और एसपी द्वारा गणपति की पहली आरती करने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है. गणेश महोत्सव की शुरुआत के मौके पर होने वाली इस आरती को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह रहता है. प्रशासनिक अधिकारियों के हाथों पहली आरती होने के बाद महोत्सव की धार्मिक गतिविधियां शुरू होती हैं.

आरती के बाद श्रद्धालुओं में बांटा गया प्रसाद
आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. प्रसाद लेने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जुटे रहे. श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार की सुख-समृद्धि और जिले में शांति की कामना की.
पूजा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी
गणेश महोत्सव को लेकर पूरे शहर में उत्सवी माहौल बना हुआ है. मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है. महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, जिसे लेकर मंदिर परिसर में भी विशेष व्यवस्था की गयी है.
Also Read : हिंदी दिवस पर अम्रपाली कला केंद्र औरंगाबाद में जिला स्तरीय कार्यक्रम, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए