औरंगाबाद : भखरुआ चौक से बड़ी नहर पुल तक रोज लगता है जाम, SDO ने दिया ठेला-ऑटो और बेतरतीब पार्किंग पर कार्रवाई का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद के दाउदनगर में भखरुआ चौक से बड़ी नहर पुल तक लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलने की उम्मीद है. अनुमंडल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सड़क को जाममुक्त रखने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

औरंगाबाद के दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय के भखरुआ चौक से बड़ी नहर पुल तक लगातार लगने वाले जाम को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एसडीओ अमित राजन ने अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर उक्त मार्ग को जाममुक्त रखने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

भखरुआ चौक से बड़ी नहर पुल तक जाम की समस्या

एसडीओ द्वारा जारी आदेश में आम नागरिकों एवं यात्रियों के जनहित को ध्यान में रखते हुए इस समस्या के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा गया है. आदेश में कहा गया है कि भखरुआ चौक से बड़ी नहर पुल तक सड़क पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आने-जाने वाले वाहनों एवं यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

भखरुआ चौक से दाउदनगर बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर बड़ी नहर पुल तक जगह-जगह फल एवं सब्जियों के ठेले लगे रहते हैं और फल-सब्जी खरीदने के लिए आने वाले लोग सड़क पर लापरवाही से बाइक खड़ी कर देते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है और जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है.

ऑटो ठहराव और पुलिस बल की लापरवाही पर निर्देश

एसडीओ ने अपने आदेश में यह भी उल्लेख किया है कि भखरुआ चौक के पास ऑटो खड़े कर यात्रियों को चढ़ाने-उतारने का कार्य किया जाता है, जिसके कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है और कई बार भीषण जाम लग जाता है.

Also Read : रफीगंज में तीज स्नान के दौरान धावा नदी में डूबने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

आदेश में यह भी कहा गया है कि चौक पर तैनात पुलिस बल द्वारा ठेला एवं ऑटो के कारण उत्पन्न जाम को हटाने की दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जाती है.

एसडीओ ने अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष को निर्देश दिया है कि दोनों पदाधिकारी संयुक्त रूप से अभियान चलाकर भखरुआ चौक को जाममुक्त कराने की दिशा में यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा आम जनता एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें.

एनएच-139 और एनएच-120 को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग

उल्लेखनीय है कि भखरुआ चौक से बड़ी नहर पुल तक का यह मार्ग दाउदनगर नगर बाजार को भखरुआ मोड़ तथा एनएच-139 औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ एवं एनएच-120 दाउदनगर-गोह-गयाजी पथ से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है. इस सड़क से प्रतिदिन भारी वाहनों के साथ ऑटो, ई-रिक्शा, बाइक एवं पैदल यात्रियों की आवाजाही होती है.

Also Read : औरंगाबाद में गणेश उत्सव का आगाज, 24 सितंबर तक होगी महाआरती; 25 को हाथी-घोड़े संग निकलेगी भव्य शोभायात्रा

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर ठेला एवं फुटपाथी दुकानों का व्यवस्थित संचालन नहीं होने तथा ऑटो एवं ई-रिक्शा के बेतरतीब ढंग से खड़े रहने के कारण प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है, और सड़क किनारे खरीदारी करने वाले लोगों तथा वाहन चालकों की लापरवाही से समस्या और गंभीर हो जाती है, जिससे बाजार आने-जाने वाले लोगों, स्कूली बच्चों, मरीजों तथा अन्य यात्रियों को काफी परेशानी होती है.

प्रशासन की कार्रवाई और स्थानीय लोगों की मांग

प्रशासन के निर्देश के बाद अब अंचल एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर सड़क पर अतिक्रमण, अव्यवस्थित ठेला-खोमचा, ऑटो एवं ई-रिक्शा पार्किंग को नियंत्रित करने की कार्रवाई की उम्मीद है.

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से नियमित निगरानी एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है, ताकि इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन पूरी तरह सुचारु हो सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन