कारगिल शहीद दिवस पर अमर वीर शिवशंकर गुप्ता को श्रद्धांजलि दी, बलिदान को किया नमन

Updated:
विज्ञापन
फोटो | Prabhat Khabar Network

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग |

कारगिल शहीद दिवस पर रफीगंज में अमर शहीद शिवशंकर गुप्ता को श्रद्धांजलि दी गई. उनके बलिदान को याद करते हुए परिजनों व अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की.

विज्ञापन

Aurangabad News : कारगिल शहीद दिवस के अवसर पर रफीगंज शहर के कासमा रोड स्थित कारगिल गैस एजेंसी परिसर में अमर शहीद शिवशंकर गुप्ता की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई.

देश के वीर सपूत को नमन किया

कार्यक्रम में शहीद की पत्नी रेखा देवी, पुत्र राहुल कुमार, परिजन, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के वीर सपूत को नमन किया. वक्ताओं ने कहा कि शहीद शिवशंकर गुप्ता ने कारगिल युद्ध में अदम्य साहस, वीरता और राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया. उनका त्याग और शौर्य आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा.

शहीद के परिजनों का किया सम्मान

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद के पिता नंदलाल प्रसाद गुप्ता का सम्मान करते हुए कहा कि ऐसे वीर सपूत को जन्म देकर उन्होंने जिले और देश का गौरव बढ़ाया है. वक्ताओं ने कहा कि अमर शहीद शिवशंकर गुप्ता का बलिदान औरंगाबाद के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा. इस अवसर पर "एक दीप शहीद के नाम" भी प्रज्ज्वलित किया गया.

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष शंभू कुमार, अपर थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार, एएसआई जयप्रकाश वाजपेयी, शहीद के पिता नंदलाल प्रसाद गुप्ता, भाई शिवदयाल प्रसाद गुप्ता, पत्नी रेखा देवी, बेटी निशा कुमारी, पुत्र राहुल कुमार, गोलू कुमार, रोहित कुमार, गोपाल सिंह, राकेश कुमार, रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Satyendra Kr Pathak

लेखक के बारे में

By Satyendra Kr Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन