औरंगाबाद में तेज आंधी से बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Aurangabad News: औरंगाबाद में तेज आंधी और हल्की बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम वैज्ञानिकों ने अनुकूल परिस्थितियों में 15 जून तक पूर्वी बिहार में मानसून के प्रवेश की संभावना जताई है.

विज्ञापन

(कुटुंबा से विश्वनाथ पांडेय की रिपोर्ट)

विज्ञापन

Aurangabad Weather News: कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे आम लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं को भी बड़ी राहत मिली है. तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी के कारण वातावरण सुहाना हो गया तथा तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई.

सुबह से बदला मौसम का मिजाज

गुरुवार सुबह सूर्योदय के साथ ही आसमान में बादल छाने लगे और कुछ ही देर बाद तेज आंधी चलने लगी. जिले के कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली.

कई दिनों से गर्मी ने किया था बेहाल

पिछले कई दिनों से पड़ रही झुलसाने वाली धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित था. सुबह आठ बजे के बाद ही घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था और दोपहर में बाजारों तथा सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता था. यहां तक कि पंखों से भी गर्म हवा निकल रही थी, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

पशु-पक्षियों को भी मिली राहत

भीषण गर्मी का असर पशु-पक्षियों पर भी साफ दिखाई दे रहा था. जल स्रोतों के आसपास उनकी आवाजाही बढ़ गई थी. गुरुवार को मौसम बदलने और ठंडी हवाएं चलने से उन्हें भी राहत मिली.

आंधी का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा

तेज हवा के झोंकों के कारण जिले के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. कुछ स्थानों पर लोगों को अस्थायी रूप से बिजली कटौती का सामना करना पड़ा, हालांकि मौसम सुहाना होने से गर्मी से राहत महसूस की गई.

15 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप कुमार चौबे ने बताया कि अगले एक-दो दिनों तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है. कभी धूप तो कभी बादल छाए रहने की संभावना है. उन्होंने कहा कि यदि मौसमीय परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो 15 जून तक पूर्वी बिहार में मानसून का प्रवेश हो सकता है. मानसून के आगमन के साथ लोगों को भीषण गर्मी से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में मानसून की दस्तक से बदलेगा मौसम का मिजाज, दक्षिण बिहार में आज के बाद गर्मी से मिलेगी राहत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन