WATCH VIDEO : औरंगाबाद के देव में हाइवा ने साइकिल सवार शिक्षक को रौंदा,मौके पर मौत; स्कूल जाने के दौरान हुआ हादसा
औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक निजी शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई. रोज की तरह साइकिल से स्कूल जा रहे शिक्षक को भवानीपुर मोड़ के पास एक अनियंत्रित हाइवा ने रौंद दिया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया.
Hyva Truck Ran Over Bicycle : औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय निजी शिक्षक अशोक कुमार सिंह की मौत हो गयी. वह रोज की तरह साइकिल से स्कूल में पढ़ाने जा रहे थे. इसी दौरान भवानीपुर मोड़ के पास देव की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गयी.
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गये. हादसे के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गयी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. वहीं, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया. सड़क जाम होने से कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा.
प्रखंड कार्यालय के पास परिवार के साथ रहते थे शिक्षक
मृतक की पहचान प्रखंड कार्यालय के समीप रहने वाले प्रमोद सिंह के पुत्र अशोक कुमार सिंह के रूप में हुई है. वह मूल रूप से ढिबरा के रहने वाले थे. पिछले कई वर्षों से अपने परिवार के साथ प्रखंड कार्यालय के समीप मकान बनाकर रह रहे थे.
औरंगाबाद में विवाहिता जूली की संदिग्ध मौत, सल्फास खिलाकर हत्या का आरोप; दहेज प्रताड़ना का भी दावा
अशोक कुमार सिंह एक निजी स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे. शनिवार की सुबह भी वह साइकिल से स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान भवानीपुर मोड़ के पास यह हादसा हो गया.
भवानीपुर मोड़ के पास हाइवा ने मारी टक्कर
बताया जाता है कि अशोक कुमार सिंह जैसे ही भवानीपुर मोड़ के समीप पहुंचे, उसी दौरान देव की ओर से आ रहे हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. हाइवा की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये और उनकी मौत हो गयी.
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. बताया गया कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर ग्रामीणों ने हादसे में शामिल हाइवा को पकड़ लिया.
शिक्षक की मौत से परिवार में मचा कोहराम
अशोक कुमार सिंह की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. निजी स्कूल में शिक्षक के रूप में काम कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले अशोक कुमार सिंह की अचानक मौत से परिजन सदमे में हैं.
परिजनों के लिए सबसे बड़ी पीड़ा यह है कि बूढ़े पिता का सहारा भी छिन गया. जिस बेटे से परिवार को उम्मीदें थीं, उसकी सड़क हादसे में मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है.
ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया आक्रोश
हादसे के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया. लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया. सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित हुआ. ग्रामीण हादसे को लेकर आक्रोशित थे.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी. हादसे में शामिल हाइवा को ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने की भी जानकारी सामने आयी है. पुलिस घटना के कारणों और पूरे मामले की जांच कर रही है.
WATCH VIDEO: अंबा बाजार की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे लोग, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, वीडियो में देखें पूरा मामला
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए