सड़क बनाने में अनियमितता पर प्रदर्शन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2014 7:02 PM

विज्ञापन

(फोटो नंबर-1) परिचय-प्रदर्शन करते ग्रामीण.ओबरा (औरंगाबाद). बारुण प्रखंड के बलिकरणा गांव के लोगों ने सड़क बनाने में अनियमितता को लेकर काम बंद कराने के बाद ठेकेदार के विरुद्ध प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व रवींद्र सिंह ने किया. इस मौके पर मौजूद विनोद सिंह, कन्हैया सिंह, मंटू सिंह, धु्रव नारायण सिंह व ललन सिंह का कहना है […]

विज्ञापन

(फोटो नंबर-1) परिचय-प्रदर्शन करते ग्रामीण.ओबरा (औरंगाबाद). बारुण प्रखंड के बलिकरणा गांव के लोगों ने सड़क बनाने में अनियमितता को लेकर काम बंद कराने के बाद ठेकेदार के विरुद्ध प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व रवींद्र सिंह ने किया. इस मौके पर मौजूद विनोद सिंह, कन्हैया सिंह, मंटू सिंह, धु्रव नारायण सिंह व ललन सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बारुण प्रखंड के बलिकरणा से कैथी मोड़ तक सड़क तक बनायी जा रही सड़क में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है. यह सड़क दो करोड़ रुपये से बनायी जा रही है. प्रदर्शनकारियों ने बताया जब तक संबंधित पदाधिकारी हो रहे कार्य की जांच नहीं कराते हैं तब तक बंद रहेगा. ठेकेदार राजू सिंह कार्य स्थल पर कभी नहीं आते हैं. इस संबंध में एग्जिक्यूटिव इंजीनियर राज मंगल दास ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. गांववालों ने डीएम से सड़क निर्माण में बरती जा रही अनियमितता की जांच करने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन