सीबीएसइ 12वीं में विवेकानंद मिशन स्कूल का शानदार प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
सीबीएसइ 12वीं में विवेकानंद मिशन स्कूल का शानदार प्रदर्शन

12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

विज्ञापन

दाउदनगर. दाउदनगर-गोह-गया जी रोड स्थित विवेकानंद मिशन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है. विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों में उल्लेखनीय अंक प्राप्त करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया. विद्यालय द्वारा जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार विज्ञान संकाय में ऋतिक कुमार ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया. वहीं, कॉमर्स संकाय में शुभ ने 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. इसके अलावा राहुल कुमार रंजन ने 90.8 प्रतिशत, कृष्णा कुमार ने 88.4 प्रतिशत, शबा प्रवीण ने 84.6 प्रतिशत तथा विश्वजीत ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया. इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम 97 प्रतिशत रहा, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों की मेहनत को दर्शाता है. विषयवार प्रदर्शन में भी विद्यार्थियों ने शानदार सफलता प्राप्त की. ऋतिक कुमार ने फिजिकल एजुकेशन में शत-प्रतिशत 100 अंक प्राप्त किए, जबकि बायोलॉजी में 99 एवं केमिस्ट्री में 95 अंक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की. फिजिक्स विषय में राहुल कुमार रंजन ने 95 अंक प्राप्त किए. अंग्रेजी विषय में स्नेहा राज ने 94 अंक हासिल किए, जबकि गणित में अनन्या शर्मा ने 89 अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया. निदेशक डॉ शम्भु शरण सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास का परिणाम है. विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह, प्राचार्य शैलेश कुमार शर्मा तथा रामनिवास शर्मा ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष जताया है.

विज्ञापन
Amit Kumar Singh_pt

लेखक के बारे में

By Amit Kumar Singh_pt

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन