ज्ञानदीप समिति के युवाओं ने 30 किमी की डाक बम यात्रा कर बाबा दूधेश्वर नाथ का किया जलाभिषेक
जलाभिषेक करने के बाद श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
Aurangabad News : सावन की आखिरी सोमवारी पर दाउदनगर के युवाओं ने 30 किमी की डाक बम यात्रा कर देवकुंड स्थित बाबा दूधेश्वर नाथ का जलाभिषेक किया। भक्ति और आस्था का दिखा अद्भुत नजारा।
Aurangabad News : सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर ज्ञानदीप समिति के युवाओं ने आस्था और भक्ति का अनूठा परिचय देते हुए दाउदनगर स्थित सोन नदी से जल लेकर देवकुंड स्थित बाबा दूधेश्वर नाथ के दरबार में जलाभिषेक किया. करीब 30 किलोमीटर की दूरी युवाओं ने डाक बम के रूप में तय की. उत्साह और भक्ति से लबरेज युवाओं की टोली ने यह यात्रा महज एक घंटा 40 मिनट में पूरी की.
आपके शहर में
भोलेनाथ के जयकारों के साथ पूरी की यात्रा
यात्रा के दौरान युवा लगातार भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे. तेज गति से यात्रा पूरी करने को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला. देवकुंड पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बाबा दूधेश्वर नाथ को सोन नदी का पवित्र जल अर्पित किया. इसके बाद क्षेत्र एवं समाज की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की.
संकल्प के साथ सोन नदी से लेकर चले थे जल
युवाओं ने बताया कि सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा दूधेश्वर नाथ को जल अर्पित करने की विशेष इच्छा थी. इसी संकल्प के साथ सोन नदी से जल लेकर डाक बम के रूप में देवकुंड के लिए रवाना हुए. युवाओं ने कहा कि पूरी यात्रा के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा.
ज्ञानदीप समिति के करीब 30 सदस्यों ने किया सहयोग
इस धार्मिक यात्रा में ज्ञानदीप समिति के करीब 30 सदस्यों ने प्रत्यक्ष एवं विभिन्न स्तरों पर सहयोग किया. यात्रा में सत्येंद्र पांडेय, अंकित ठाकुर, सन्नी यादव, दिलीप वर्मा, विकास गुप्ता, रितेश गुप्ता, अंकित केशरी, रॉकी केशरी, आदित्य केशरी, अभिषेक कुमार समेत अन्य युवा शामिल रहे.
Also Read : धान की अच्छी फसल और पर्याप्त बारिश की कामना को लेकर अखंड पूजा का समापन, बारिश से ग्रामीणों में खुशी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए