डॉ. अरविंद कुमार सिंह बने बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के जिला सचिव

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम की तस्वीर

Aurangabad News : रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ अरविंद कुमार सिंह को बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ का जिला सचिव चुना गया है। स्वास्थ्य कर्मियों में खुशी की लहर है।

विज्ञापन

Aurangabad News : बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ (भाषा) की जिला इकाई की कार्यकारिणी के गठन को लेकर सिविल सर्जन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिला इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया गया. इस दौरान रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह को सर्वसम्मति से बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ (भाषा) के जिला सचिव पद पर चयनित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

संगठन को मजबूत करने की उम्मीद

डॉ. अरविंद कुमार सिंह के जिला सचिव चुने जाने पर रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी चिकित्सा पदाधिकारियों एवं कर्मियों में हर्ष का माहौल है. कर्मचारियों ने उनके चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जतायी कि उनके नेतृत्व में संगठन चिकित्सा पदाधिकारियों के हितों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगा. साथ ही चिकित्सा पदाधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन प्रभावी भूमिका निभाएगा.

Also Read : धान की अच्छी फसल और पर्याप्त बारिश की कामना को लेकर अखंड पूजा का समापन, बारिश से ग्रामीणों में खुशी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन