आगामी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक,

Updated:
विज्ञापन

मीटिंग की तस्वीर

Aurangabad News : रफीगंज में ईद मिलादुन्नबी, रक्षा बंधन और जन्माष्टमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अधिकारियों ने आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।

विज्ञापन

Aurangabad News : आगामी ईद मिलादुन्नबी, रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर सोमवार की शाम रफीगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ कुमार अश्विनी, अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार एवं थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने संयुक्त रूप से की. इस दौरान अधिकारियों ने सभी समुदायों के लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की.

आपके शहर में

विज्ञापन

अफवाह या विवादित गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील

अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. किसी भी तरह की अफवाह, विवादित गतिविधि या अप्रिय घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस-प्रशासन को सूचित करें. उन्होंने लोगों से पर्व के दौरान प्रशासन का सहयोग करने की अपील की, ताकि सभी पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें.

Also Read : जनसुनवाई में 14 परिवादों पर हुई सुनवाई, कई मामलों का मौके पर किया गया निष्पादन

अपराध प्रवृत्ति के लोगों की सूचना पुलिस को देने को कहा

बैठक में अधिकारियों ने लोगों से अपराध प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर इसकी सूचना पुलिस को देने की अपील की. उन्होंने कहा कि समय रहते ऐसे लोगों की जानकारी मिलने पर पुलिस उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर सकती है. साथ ही पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आम लोगों से सहयोग की अपेक्षा जताई गई.

सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में शहर जेई मारुतिनंदन प्रियदर्शी, वार्ड पार्षद नूरुल होदा खान, सुबोध कुमार सिंह, हम प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, दीपक भारती, माहिद खान, टुनटुन खान, अरविंद भगत, प्रमोद यादव, सचिन यादव, राजेंद्र यादव सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

Also Read : धान की अच्छी फसल और पर्याप्त बारिश की कामना को लेकर अखंड पूजा का समापन, बारिश से ग्रामीणों में खुशी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन