मंझौली गोलीबारी कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो गिरफ्तार और एक किशोर निरुद्ध

Updated:
विज्ञापन

बरामद हथियार के साथ जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

Aurangabad News : औरंगाबाद के मंझौली गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा। मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद।

विज्ञापन

Aurangabad News : पौथू थाना क्षेत्र के मंझौली गांव में 17 अगस्त को हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है. मामले में पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

वाहन जांच के दौरान पकड़ा गया नामजद अभियुक्त

औरंगाबाद पुलिस कार्यालय के अनुसार, 23 अगस्त को पौथू थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि पौथू थाना कांड संख्या 81/26 का नामजद अभियुक्त पिंटू कुमार बिना नंबर की बाइक से गोह-घेजना के रास्ते पौथू की ओर जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने अंछा मोड़ के समीप वाहन जांच शुरू की. इसी दौरान पिंटू कुमार को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.

पूछताछ में गोलीबारी में शामिल होने की बात बताई

पूछताछ के दौरान पिंटू कुमार ने पुलिस को बताया कि 17 अगस्त को उसने अपने साथी सन्नी कुमार, निवासी सोसुना, थाना बंदेया, के साथ मिलकर मंझौली गांव में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था. उसने बताया कि घटना में इस्तेमाल हथियार सन्नी कुमार को छिपाने के लिए दिया था.

सन्नी की निशानदेही पर हथियार बरामद

इसके बाद पौथू और बंदेया थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से सोसुना गांव में छापेमारी कर सन्नी कुमार को गिरफ्तार किया. पूछताछ में सन्नी ने पुलिस को बताया कि उसने घटना में प्रयुक्त हथियार अपने एक नाबालिग साथी को रखने के लिए दे दिया था. सन्नी की निशानदेही पर पुलिस ने मलहद गांव में विधि विरुद्ध किशोर के घर छापेमारी की. इस दौरान कमरे से एक अवैध देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए.

दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी

मामले में बंदेया थाना कांड संख्या 97/26 के रूप में 24 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरफ्तार पिंटू कुमार (22), निवासी एड़ी, थाना उपहारा और सन्नी कुमार (20), निवासी सोसुना, थाना बंदेया को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है. वहीं, विधि विरुद्ध किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है.

Also Read : धान की अच्छी फसल और पर्याप्त बारिश की कामना को लेकर अखंड पूजा का समापन, बारिश से ग्रामीणों में खुशी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन