12वीं परीक्षा में महेश एकेडमी को मिली शत प्रतिशत सफलता

Updated:
विज्ञापन

अभिभावकों का निरंतर सहयोग भी लक्ष्य प्राप्ति का एक मुख्य कारण रहा

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय. सीबीएसइ 12वीं की परीक्षा में महेश एकेडमी के बच्चों ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है. कला में आयुषी राज गुप्ता ने 95 प्रतिशत एवं कीर्ति मल्होत्रा ने 92 प्रतिशत, विज्ञान में दिव्यांश कुमार ने 92 प्रतिशत एवं आयुष कुमार ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है. 20 छात्र-छात्राओं ने 90 से 95 के बीच अंक प्राप्त किया तथा 45 छात्र-छात्राओं ने 80 से 89 प्रतिशत के बीच अंक हासिल किया. विद्यालय के चेयरमैन बासुकीनाथ सिंह, निदेशिका मीरा सिंह, प्राचार्य शशांक शेखर, उप-प्राचार्या मीनाक्षी सिंह तथा प्रशासन प्रमुख पीके सिंह व अन्य शिक्षकों ने भी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को सफलता की बधाई दी. उन्होंने विद्यार्थियों के लगन तथा शिक्षकों के मेहनत का परिणाम बताते हुए कहा कि हमारे विद्यालय की जो अबतक की परम्परा रही है उसे विद्यार्थियों ने पुनः सार्थक किया है तथा अभिभावकों का निरंतर सहयोग भी लक्ष्य प्राप्ति का एक मुख्य कारण रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन