बीएल इंडो एंग्लियन पब्लिक स्कूल का 12वीं में रहा जलवा
शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम
औरंगाबाद कार्यालय. बीएलइंडो एंग्लियन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है. परीक्षा परिणाम से विद्यालय प्रबंधन में हर्ष की लहर है.विद्यालय के छात्र विवेक सिन्हा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल टॉप किया तथा विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया. 27 से अधिक छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया.36 छात्रों ने 80 प्रतिशत से 90 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है तथा 91 छात्रों ने 70 से 80 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किया.विद्यालय के एमडी सुरजमल शर्मा और निदेशक ईं अमरेश कुमार ने सभी सफल छात्रों के प्रति हर्ष जताया. कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है. वैसे यह परिणाम हमारी शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है. हम भविष्य में भी इसी प्रकार बेहतर परिणाम लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए