साजिश के तहत बच्चों से कराया गया हंगामा: प्रधानाध्यापिका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2014 8:01 PM
देव (औरंगाबाद) प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर में गुरुवार को मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी को लेकर बच्चों द्वारा किये गये हंगामा को विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रतिमा कुमारी ने साजिश करार दिया है. प्रधानाध्यापिका का कहना है कि भवानीपुर गांव के ही कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं. मध्याह्न भोजन सही ढंग से बनाया गया था और […]
देव (औरंगाबाद) प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर में गुरुवार को मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी को लेकर बच्चों द्वारा किये गये हंगामा को विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रतिमा कुमारी ने साजिश करार दिया है. प्रधानाध्यापिका का कहना है कि भवानीपुर गांव के ही कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं. मध्याह्न भोजन सही ढंग से बनाया गया था और बच्चों को खिलाया भी गया था, लेकिन कुछ ग्रामीण परेशान करने के नियत से बच्चों को हंगामा के लिए बीआरसी भेज दिया. उनका यह भी कहना है कि गांव के कुछ लोग उनसे रंगदारी की मांग करते हैं. जिस वक्त बच्चों ने हंगामा किया उस वक्त बैंक में खाता चेंज कराने वह पहुंची थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










