जगदीशपुर ने दधपा को हराया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2014 8:01 PM

विज्ञापन

अंबा(औरंगाबाद) सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला लिग मैच जगदीशपुर व दधपा पंचायत के बीच खेला गया, जिसमें जगदीशपुर की टीम ने बाजी मारी. मैच प्राचीन गढ़ कुटुंबा के खेल मैदान पर खेला गया. इसका उद्घाटन प्रमुख सुदेश्वर कुमार, बीडीओ मनोज कुमार व थानाध्यक्ष सुभाष राय ने किया. दधपा की टीम ने […]

विज्ञापन

अंबा(औरंगाबाद) सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला लिग मैच जगदीशपुर व दधपा पंचायत के बीच खेला गया, जिसमें जगदीशपुर की टीम ने बाजी मारी. मैच प्राचीन गढ़ कुटुंबा के खेल मैदान पर खेला गया. इसका उद्घाटन प्रमुख सुदेश्वर कुमार, बीडीओ मनोज कुमार व थानाध्यक्ष सुभाष राय ने किया. दधपा की टीम ने टॉस को जीत कर पहले गेदंबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जगदीशपुर की टीम ने 20 ओवर में 147 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करते हुए दधपा की पूरी टीम 136 रन बना कर ही सिमट गयी. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जगदीशपुर टीम के सौरभ कुमार को मिला. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख ने खिलाडि़यों को अनुशासन में रह कर खेलने की बात कही. थानाध्यक्ष ने कहा कि यह क्रिकेट टूर्नामेंट पुलिस व पब्लिक के बीच मधुर संबंध को स्थापित करने के उद्देश्य से कराया जा रहा है. पुलिस की ओर से दोनों टीम के कप्तान को बैट, बॉल व विकेट के साथ सभी खिलाडि़यों की टी शर्ट दिया गया. इस मौके पर मुखिया शकुंतला देवी, पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार, सुरेंद्र सिंह, जय प्रकाश सिंह व अन्य थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन