ट्रक के कुचल कर वृद्ध की मौत, विरोध में सड़क जाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2014 7:01 PM
बारुण (औरंगाबाद) बारुण प्रखंड के नरारी कला गांव के समीप गुरुवार को डंफर से कुचल जाने के कारण 60 वर्षीय वृद्ध रामविलास सिंह की मौत हो गयी. वह नरारी कला गांव के रहनेवाले थे. जानकारी के अनुसार, रामविलास सिंह सड़क पार हो रहे थे. इसी क्रम में डंफर जेएच09एच 8521 ने कुचल दिया. रामविलास सिंह […]
बारुण (औरंगाबाद) बारुण प्रखंड के नरारी कला गांव के समीप गुरुवार को डंफर से कुचल जाने के कारण 60 वर्षीय वृद्ध रामविलास सिंह की मौत हो गयी. वह नरारी कला गांव के रहनेवाले थे. जानकारी के अनुसार, रामविलास सिंह सड़क पार हो रहे थे. इसी क्रम में डंफर जेएच09एच 8521 ने कुचल दिया. रामविलास सिंह की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजा को लेकर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे. दुर्घटना को अंजाम देने वाले डंफर को बारुण पुलिस ने जब्त कर लिया. इधर प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों को अधिकारियों ने समझा-बुझा कर शांत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










