साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2014 7:01 PM

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट)शहर की संस्था चराग ए अदब की ओर बुधवार की रात साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस गोष्ठी में उर्दू अदब के मशहूर शायर राही वस्तवी ने भाग लिया. गोष्ठी में शायर वस्तवी का पहले स्वागत किया और फिर कलाम पढ़ने का दौर भी चला. चराग ए अदब के अध्यक्ष इकबाल अखतर, आफताब […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट)शहर की संस्था चराग ए अदब की ओर बुधवार की रात साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस गोष्ठी में उर्दू अदब के मशहूर शायर राही वस्तवी ने भाग लिया. गोष्ठी में शायर वस्तवी का पहले स्वागत किया और फिर कलाम पढ़ने का दौर भी चला. चराग ए अदब के अध्यक्ष इकबाल अखतर, आफताब राणा, युसुफ जमील ने माला पहनाया और फिर शॉल देकर सम्मानित किया. इस दौरान राही वस्तवी की पंक्तियां ‘मुकद्दर में जिनके बिखरना लिखा है, अकड़ कर वही आज चलने लगे हैं’ पर खूब तालियां बजी. इनके अलावे भी अन्य शायरों ने अपनी शायरी पढ़ी, जिसकी खूब सराहना की गयी. इस दौरान राही वस्तवी ने कहा कि औरंगाबाद उनका हमेशा आना-जाना होता है और यहां आकर उन्हें काफी खुशी होती है कि यह जिला साहित्य के क्षेत्र में काफी समृद्ध है. इस तरह की गोष्ठी से साहित्य व भाषा का विकास होता है. इस मौके पर अबु तालिब रजा, सैयद अनवारूल्लाह, अब्दुल समद सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन