(फोटो नंबर-28,)कैप्शन- फेसर स्थित एपीएचसी में डॉक्टर के इंतजार में खड़े मरीज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2014 7:01 PM

विज्ञापन

आयुष चिकित्सकों के हड़ताल से मरीज परेशान औरंगाबाद (कोर्ट) राज्य व्यापी हड़ताल के तहत आयुष चिकित्सकों ने चौथे दिन गुरुवार को भी काम-काज बंद रखा. आयुष चिकित्सकों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया है और पटना में धरना पर बैठे हैं. इससे जिले के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य कें द्रों की इमरजेंसी सेवा […]

विज्ञापन

आयुष चिकित्सकों के हड़ताल से मरीज परेशान औरंगाबाद (कोर्ट) राज्य व्यापी हड़ताल के तहत आयुष चिकित्सकों ने चौथे दिन गुरुवार को भी काम-काज बंद रखा. आयुष चिकित्सकों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया है और पटना में धरना पर बैठे हैं. इससे जिले के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य कें द्रों की इमरजेंसी सेवा बंद है, जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानी हो रही है. पूरे जिले में 45 एपीएचसी के ओपीडी में भी मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है. आयुष मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी डॉ शम्मी ने कहा कि आयुष चिकित्सकों की मांगों को सरकार को हर हाल में पूरा करना होगा. यदि जल्द ही मांगों पर सरकार विचार नहीं करती है तो आंदोलन को तेज करते हुए 22 दिसंबर से विधानसभा का घेराव किया जायेगा. इस मौके पर डॉ विजेंद्र कुमार, डॉ सुनील मिश्रा, अवधेश मिश्र सहित कई अन्य डॉक्टर उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन