शैक्षणिक परिभ्रमण से होता है सर्वांगीण विकास: मुख्य पार्षद(फोटो नंबर-21)परिचय-शैक्षणिक परिभ्रमण दल को हरी झंडी दिखाते मुख्य पार्षद परमानंद प्रसाद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2014 7:01 PM
दाउदनगर (अनुमंडल)मदरसा इसलामिया का शैक्षणिक परिभ्रमण दल सासाराम के लिए रवाना हुआ. 30 बच्चों के इस दल को रवाना करते हुए नगर पंचायत के मुख्य पार्षद परमानंद प्रसाद ने कहा कि सरकार द्वारा चलायी गयी इस योजना का लाभ बच्चों को मिल रहा है. इसकी राशि में भी बढ़ोतरी होनी चाहिए. शैक्षणिक परिभ्रमण से बच्चों […]
दाउदनगर (अनुमंडल)मदरसा इसलामिया का शैक्षणिक परिभ्रमण दल सासाराम के लिए रवाना हुआ. 30 बच्चों के इस दल को रवाना करते हुए नगर पंचायत के मुख्य पार्षद परमानंद प्रसाद ने कहा कि सरकार द्वारा चलायी गयी इस योजना का लाभ बच्चों को मिल रहा है. इसकी राशि में भी बढ़ोतरी होनी चाहिए. शैक्षणिक परिभ्रमण से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है. उनकी मानसिक व बौद्धिक क्षमता विकसित होती है. ऐतिहासिक व दर्शनीय स्थलों का प्रत्यक्ष ज्ञान प्राप्त होता है. प्राचार्य मोहम्मद फरीदुद्दीन ने कहा कि यह दल शिक्षक मौलाना मतलुब आलम, खुर्शीद आलम व कस्मुद्दीन के नेतृत्व में सासाराम के लिये रवाना हुआ. इस मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना नौशाद, लतीफुर्र रहमान व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










