समाज के उत्थान के लिए आगे आएं युवा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2014 7:01 PM

विज्ञापन

तीन दिवसीय युवा नेतृत्व व सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू (फोटो नंबर-6)परिचय- कार्यशाला का संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते बीडीओ अमित कुमार पांडेय व अन्यहसपुरा (औरंगाबाद) युवाओं में नेतृत्व की भावना अपरंपार है. युवा वर्ग में नेतृत्व की क्षमता होने से समाज व देश का उत्थान हो सकता है. समाज के उत्थान […]

विज्ञापन

तीन दिवसीय युवा नेतृत्व व सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू (फोटो नंबर-6)परिचय- कार्यशाला का संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते बीडीओ अमित कुमार पांडेय व अन्यहसपुरा (औरंगाबाद) युवाओं में नेतृत्व की भावना अपरंपार है. युवा वर्ग में नेतृत्व की क्षमता होने से समाज व देश का उत्थान हो सकता है. समाज के उत्थान में युवाओं को आगे आना होगा. उक्त बातें नेहरू युवा केंद्र औरंगाबाद द्वारा आयोजित युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यशाला में वक्ताओं ने संबोधित करते हुए गौतम बुद्ध नगर भवन हसपुरा में कहीं. प्रशिक्षण कार्यशाला आदर्श युवा संस्थान खुटहन के संयोजक विजय सिंह सैनी के नेतृत्व में तीन दिनों तक आवासीय चलेगा. कार्यशाला में प्रखंड के 20 युवा मंडल के 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया. कार्यशाला का उद्घाटन संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर बीडीओ अमित कुमार पांडेय, पूर्व प्रमुख आरिफ रिजवी व नेहरू युवा केंद्र औरंगाबाद के समन्वयक केके सिंह ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता आरिफ रिजवी ने की. संचालन संवेदन प्रकाश वर्मा ने किया. मौके पर युवा मंडलों के बीच साहित्यकार सत्येंद्र कुमार, जिला पार्षद दिनेश कुशवाहा, जदयू नेता अरविंद कुमार वर्मा, बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रेश पटेल व लेखापाल नवीन कुमार ने विस्तार से युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास,पंचायती राज व्यवस्था का महत्व व सांस्कृतिक कार्यक्रम पर चर्चा प्रशिक्षण कार्यक्रम में की. मौके पर राजकुमार उर्फ छोटू ने भी अपना विचार रखा. दूसरे दिन 19 दिसंबर शुक्रवार को व्यक्तिगत गुण का विकास,जीवन में निपुणता की शिक्षा तथा सामुदायिक विकास पर चर्चा होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन