दो माह से मध्याह्न भोजन बंद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2014 7:01 PM

विज्ञापन

278 बच्चों को पढ़ाते हैं दो शिक्षक गोह (औरंगाबाद) प्रखंड के लोदीपुर विद्यालय में दो माह से मध्याह्न भोजन बंद रहने के कारण बच्चों की संख्या में काफी कमी आ गयी है. उक्त विद्यालय में बच्चों की संख्या 278 है. इन्हें पढ़ाने के लिए स्कूल में मात्र दो शिक्षक हैं. जबकि, 35 बच्चों पर एक […]

विज्ञापन

278 बच्चों को पढ़ाते हैं दो शिक्षक गोह (औरंगाबाद) प्रखंड के लोदीपुर विद्यालय में दो माह से मध्याह्न भोजन बंद रहने के कारण बच्चों की संख्या में काफी कमी आ गयी है. उक्त विद्यालय में बच्चों की संख्या 278 है. इन्हें पढ़ाने के लिए स्कूल में मात्र दो शिक्षक हैं. जबकि, 35 बच्चों पर एक शिक्षक का होना अनिवार्य है. विद्यालय में दो कमरे हैं. एक कमरा सरकारी उपस्कर से भरा है. कमरे के अभाव में बच्चे स्कूल के बाहर पढ़ाई करते हैं. विद्यालय में शौचालय नहीं है. इस संबंध में प्रधानाध्यापिका प्रेमन देवी का कहना है कि शिक्षक व भवन के अभाव में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है. चावल का उठाव नहीं होने से दो माह से मध्याह्न भोजन बंद है. इस संबंध में विभाग को सूचना दे दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन