(फोटो नंबर-10,11) परिचय-डीडीसी भुनेश्वर मिश्रा को सम्मानित करते चेयरमैन कुमार योगेंद्र नारायण सिंह,बच्चों को संदेश देते योग गुरु

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2014 6:01 PM

विज्ञापन

सीतयोग में विद्यार्थियों के बीच छात्रवृत्ति वितरितबीसी वन के छात्र-छात्राओं के बीच सात लाख रुपये बांटे रुपये का करें सदुपयोग : चेयरमैन औरंगाबाद (ग्रामीण)शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सीतयोग इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार को छात्रवृत्ति वितरण व मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन उप विकास आयुक्त भुनेश्वर मिश्रा, संस्थान के चेयरमैन कुमार योगेंद्र […]

विज्ञापन

सीतयोग में विद्यार्थियों के बीच छात्रवृत्ति वितरितबीसी वन के छात्र-छात्राओं के बीच सात लाख रुपये बांटे रुपये का करें सदुपयोग : चेयरमैन औरंगाबाद (ग्रामीण)शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सीतयोग इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार को छात्रवृत्ति वितरण व मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन उप विकास आयुक्त भुनेश्वर मिश्रा, संस्थान के चेयरमैन कुमार योगेंद्र नारायण सिंह व योग गुरु श्री अवदूत ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर बीसी वन के छात्र-छात्राओं में सात लाख रुपये छात्रवृत्ति वितरित की गयी. उपविकास आयुक्त ने कहा कि इस छात्रवृत्ति का लाभ विद्यार्थी अच्छे तरीके से लेंगे. राशि का सदुपयोग करें और बेहतर परिणाम लाकर इस संस्थान के साथ -साथ जिले व प्रदेश का नाम रोशन करें. चेयरमैन कुमार योगेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि यह संस्थान हमेशा ही छात्रों को यथा संभव सहयोग करने की कोशिश करता रहा है और भविष्य में भी करेगा. संस्थान खोलने का मकसद ही यह है कि गरीब छात्रों को एक अच्छे वातावरण में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बेहतर शिक्षा देकर रोजगार उपलब्ध कराया जाये. इसके साथ संस्थान के चेयरमैन ने वेलफेयर डी पार्ट के सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया. छात्रवृत्ति पाये विद्यार्थियों ने अतिथियों को आश्वस्त किया कि वह राशि का सही से उपयोग करेंगे. योग गुरु श्री अवदूत ने विद्यार्थियों को योग के बारे में भी बताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन