(फोटो नंबर-1)परिचय-खिलाडि़यों से परिचय करते बीडीओ अमित कुमार पांडेय ,शबनम आरा व अन्य

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2014 4:01 PM

विज्ञापन

कारा को हरा कर सेमीफाइनल में पहुंचा कंचन नगर हसपुरा (औरंगाबाद)हसपुरा छोटी खेल मैदान पर सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा र्क्वाटर मैच कारा बनाम कंचन नगर कनाप के बीच खेला गया. इसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने बल्लेबाजी व मुखिया शबनम आरा ने गेदबाजी कर किया. इस दौरान बीडीओ, पैक्स अध्यक्ष विनीत […]

विज्ञापन

कारा को हरा कर सेमीफाइनल में पहुंचा कंचन नगर हसपुरा (औरंगाबाद)हसपुरा छोटी खेल मैदान पर सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा र्क्वाटर मैच कारा बनाम कंचन नगर कनाप के बीच खेला गया. इसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने बल्लेबाजी व मुखिया शबनम आरा ने गेदबाजी कर किया. इस दौरान बीडीओ, पैक्स अध्यक्ष विनीत शर्मा, मुखिया ने खिलाडि़यों से परिचय के उपरांत कहा कि खेल का आयोजन से आपसी भाईचारा व सौहार्द बढ़ता है. हसपुरा जैसे सुदूर इलाके में क्रिकेट मैच का आयोजन कराया जाना संस्था का सराहनीय कदम है. इससे गांवों में छुपी प्रतिभा की खोज होगी. शबनम आरा ने कहा कि खेल में जाति धर्म नहीं होता. सभी समुदाय के खिलाड़ी एक साथ खेलते है. रोमांचक मुकाबला में कंचन नगर की टीम ने 64 रनों से कारा को हारा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. मैन ऑफ द मैच का खिताब कंचन नगर टीम के खिलाड़ी करण कुमार को मिला. अंपायर की भूमिका पिंटू शर्मा व महफूज ने निभायी. आंखों देखी हाल अंगरेजी में मोहम्मद तालिब खां व इमरान खां हिंदी में सुनाया. मैच का स्कोरिंग रामजन्म कुमार ने किया. इस मौके पर आयोजनकर्ता शमीम अहमद उर्फ मुन्ना, राजेश मिश्रा, मुमताज खां, संजय शर्मा सहित दर्जनों गण्यमान्य लोग उपस्थित थे. अगला क्वार्टर मैच 20 दिसंबर को अमझर शरीफ बनाम गहना के बीच खेला जायेगा. उधर, प्रखंड के टाल गांव स्थित खेल मैदान पर 19 दिसंबर को सिहाड़ी बनाम हैब्बसपुर के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल खेला जायेगा. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख अखिलेश्वर प्रसाद सिंह व जिला पार्षद सत्येंद्र चौधरी अतिथि होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन