कई शिक्षकों की नियुक्ति रद्द

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2014 2:12 PM

विज्ञापन

मदनपुर में सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों की बहाली का मामला औरंगाबाद (कोर्ट) : मदनपुर प्रखंड में बहाल सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षकों (अप्रशिक्षित) की नियुक्ति रद्द कर दी गयी है. इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) विद्या सागर सिंह ने 25 नवंबर को निर्गत अपने ज्ञापांक 2500 के माध्यम से निर्देश जारी किया है. […]

विज्ञापन
मदनपुर में सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों की बहाली का मामला
औरंगाबाद (कोर्ट) : मदनपुर प्रखंड में बहाल सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षकों (अप्रशिक्षित) की नियुक्ति रद्द कर दी गयी है. इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) विद्या सागर सिंह ने 25 नवंबर को निर्गत अपने ज्ञापांक 2500 के माध्यम से निर्देश जारी किया है.
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) ने उक्त पत्र के माध्यम से मदनपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि प्रखंड में बहाल सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों को चिह्न्ति कर उनकी नियुक्ति रद्द करते हुए उनसे सेवा लेना बंद किया जाये. इसके अलावे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जांच के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी को उपलब्ध कराये गये निर्गत पंजी में नौ जनवरी 2014 तक पत्रंक एक से 398 तक ही पत्र निर्गत किया है, जिसमें तीनों चरण में नियोजित प्रखंड शिक्षकों का नाम अंकित है.
लेकिन, विद्यालयों से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर तत्कालीन एसडीओ द्वारा तैयार प्रतिवेदन में पत्रंक 398 के बाद भी कई नियोजन पत्र निर्गत किये गये हैं. इन नियोजन पत्रों को भी फर्जी करार देते हुए वैसे शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया है. इस प्रखंड में प्रखंड शिक्षकों के रिक्त पद 258 थे. लेकिन 258 की जगह 312 शिक्षकों की बहाली की गयी थी. 46 शिक्षकों से स्पष्टीकरण भी पूछा गया था. वहीं सौ से अधिक शिक्षकों की बहाली अवैध होने का अनुमान भी जताया जा रहा था. यहां प्रखंड शिक्षकों के नियोजन में बरती गयी अनियमितता का मामला उजागर होने के बाद इसकी जांच की गयी थी, जिसके बाद सामाजिक विज्ञान शिक्षकों की फर्जी बहाली होने की बात सामने आयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन