स्कूली छात्रों की हत्या मानवता को शर्मसार करनेवाली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2014 2:12 PM

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय : पाकिस्तान के पेशावर में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में स्कूली बच्चों की हत्या की घटना मानवता को शर्मसार करनेवाली है. इसकी जितनी भी निंदा की जाये, वह कम है. सांसद सुशील कुमार सिंह ने यह संवेदना भरी शब्द उन स्कूली बच्चों के लिए कहा है जो आतंकी हमले में मारे गये […]

विज्ञापन
औरंगाबाद कार्यालय : पाकिस्तान के पेशावर में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में स्कूली बच्चों की हत्या की घटना मानवता को शर्मसार करनेवाली है. इसकी जितनी भी निंदा की जाये, वह कम है.
सांसद सुशील कुमार सिंह ने यह संवेदना भरी शब्द उन स्कूली बच्चों के लिए कहा है जो आतंकी हमले में मारे गये हैं. लेकिन, उन्होंने यह भी कहा है कि इससे न केवल पाकिस्तान बल्कि आतंकवाद के सह देने वाले, संरक्षण देने वाले व इनके बल पर सता चलाने वाले देश को अब सोचने की आवश्यकता है. अन्यथा आतंक की आग में जलने से वह भी नहीं बचेंगे.
क्योंकि गलत हमेशा गलत होता है. पाकिस्तान दुनिया के लिए आतंकवादियों के लिए केंद्र बना हुआ था. आतंकी यहां पनाह ले रहे थे. लेकिन, वही आतंकी पाकिस्तान को इतनी बड़ी सजा दी है कि पूरा देश हिल गया है. उन्होंने आगे कहा कि अब आतंकवाद की लड़ाई में सभी देशों को एकजुट होकर लड़ना होगा. अन्यथा इस तरह की घटनाएं होती रहेगी और निदरेष की जान जाती रहेंगी.
त्नमैत्री करने योग्य नहीं है पाक: आप
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने पाकिस्तान में हुई घटना की निंदा की है. विस्तार समिति के सदस्य सह अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के संयोजक मोहम्मद तैयब हुसैन ने कहा है कि पाक मैत्री करने योग्य नहीं है. विश्व के मानचित्र पर पाकिस्तान एक बदनुमा दाग की तरह है. उन्होंने कहा कि इसलाम में अमन-शांति का पैगाम दिया गया है. लेकिन पाकि स्तान ने आतंकवादियों को खुली छूट देकर मानवता के विरुद्ध काम किया है.
त्नआतंकी हमले की हर ओर निंदा
पाकिस्तान के पेशावर में हुए स्कूली बच्चों के ऊपर हमले की हर तरफ भर्त्सना हो रही है. महाराणा प्रताप सेवा संस्थान के अध्यक्ष जगदीश नारायण सिंह, पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज पांडेय, सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, मृत्युजंय कुमार सिंह, राजद मीडिया प्रभारी एस शाहजादा शाही, श्रीसाइ कृपा एमआरएफ के संचालक विनय कुमार सिंह उर्फ भोला ने भी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घटना की तीव्र निंदा की है. अंबा प्रतिनिधि के अनुसार, पाकिस्तान के पेशावर के सैनिक स्कूल में आतंकवादियों द्वारा मारे गये बच्चों के प्रति रालोसपा नेताओं ने संवेदना व्यक्त की है. जनेंद्र सिंह कुशवाहा ने घटना को जघन्य अपराध बताया है. संवेदना व्यक्त करने वालों में डॉ निर्मला वर्मा, सुरेंद्र मेहता, संजय कुमार, पप्पू कुमार सिंह आदि का नाम शामिल हैं.
दाउदनगर प्रतिनिधि के अनुसार, पाकिस्तान के पेशावर शहर में आतंकी हमले में मारे गये स्कूली बच्चों को श्रद्धांजलि दी गयी. राजकीय मध्य विद्यालय संख्या-दो में सभी बच्चों व शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रख कर बच्चों को श्रद्धांजलि दी. प्रभारी प्रधानाध्यापक रामजीवन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह पर मौन रख कर पाकिस्तानी बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इसी प्रकार का आयोजन अन्य विद्यालयों में किया गया. देवकुंड प्रतिनिधि के अनुसार, पाकिस्तान के पेशावर आर्मी स्कूल में बच्चों की आतंकियों द्वारा हत्या किये जाने पर कांग्रेस, राजद ने कड़ी निंदा की है. कांग्रेस के गणोश प्रसाद कुशवाहा, राजद के संजय मंडल, शाहनवाज खां ने कहा कि इस तरह बच्चों की हत्या कर कायरतापूर्ण आतंकियों ने परिचय दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन