अनुकंपा पर हुआ दो का नियोजन(फोटो नंबर-22)परिचय-नियोजन समिति की बैठक में प्रमुख व अधिकारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2014 8:02 PM

विज्ञापन

प्रखंडस्तर पर 136 व पंचायत स्तर पर 122 शिक्षकों का पद है रिक्तअंबा (औरंगाबाद) प्रखंड स्तर पर विभिन्न विषयों में 136 पद व विभिन्न पंचायतों में शिक्षकों के 122 पद रिक्त है. इसकी जानकारी बीइओ ने प्रखंड नियोजन समिति की बैठक में दी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सुदेश्वर कुमार ने की. बैठक में अनुकंपा […]

विज्ञापन

प्रखंडस्तर पर 136 व पंचायत स्तर पर 122 शिक्षकों का पद है रिक्तअंबा (औरंगाबाद) प्रखंड स्तर पर विभिन्न विषयों में 136 पद व विभिन्न पंचायतों में शिक्षकों के 122 पद रिक्त है. इसकी जानकारी बीइओ ने प्रखंड नियोजन समिति की बैठक में दी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सुदेश्वर कुमार ने की. बैठक में अनुकंपा के आधार पर दो अभ्यार्थियों का नियोजन किया गया, जिसमें मंजु देवी व नीतु कुमारी का नाम शामिल है. अनुकंपा पर नियुक्ति के लिए एक और आवेदक मनीष कुमार द्वारा प्रस्तुत हुआ. लेकिन कागजात की जांच कर अगली बैठक में विचार करने का निर्णय लिया गया. बीडीओ सह नियोजन समिति के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि मनीष के परिजनों से भी इस पर पूछताछ की जायेगी. बिहार प्रारंभिक शिक्षक 2012 के नियमावली पर बहाल शिक्षकों के प्रमाण पत्र का सत्यापन बोर्ड से कराने का निर्णय भी समिति बैठक में ली गयी. जांच के क्रम में सर्टिफिकेट फर्जी पाये जाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई हो सकती है. बेसिक स्कूल में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति को लेकर जिला से मार्गदर्शन मांगने का निर्णय लिया गया. इन पंचायतों में रिक्त है पद समिति की बैठक में बीइओ परशुराम प्रसाद ने बताया कि कुटुंबा पंचायत में छह, महाराजगंज में छह, मटपा में सात, परता में आठ, पिपरा बगाही में चार, रिसियप में पांच, संडा में पांच, सूही में चार, तेलहारा में पांच, वर्मा में छह, बैरांव में चार, बलिया में 12 , दधपा में सात, डुमरी में नौ, डुमरा में पांच, घेउरा में सात, जगदीशपुर में सात, कर्मा बसंतपुर में छह व भरौंधा में नौ पद रिक्त है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन