एक दूसरे के भावनाओं का सम्मान करे युवा(फोटो नंबर-21) परिचय- प्रशिक्षण में प्रमाण पत्र देते बीस सूत्री अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह व अन्य
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2014 7:02 PM
कुटुंबा (औरंगाबाद)युवाओं को एक दूसरे के भावनाओं को सम्मान करना चाहिए. दूसरे को सम्मान करने वाले लोग ही समाज में सम्मान पाते है. ये बातें प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह ने कही. वह नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित युवा नेतृत्व व सामुदायिक विकास प्रशिक्षण के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने […]
कुटुंबा (औरंगाबाद)युवाओं को एक दूसरे के भावनाओं को सम्मान करना चाहिए. दूसरे को सम्मान करने वाले लोग ही समाज में सम्मान पाते है. ये बातें प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह ने कही. वह नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित युवा नेतृत्व व सामुदायिक विकास प्रशिक्षण के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि युवा समाज के रीढ़ है और समाज निर्माण की उन पर नैतिक जिम्मेवारी है. सामाजिक कार्यों में जब तक वह बढ़ चढ़ कर हिस्सा न लेंगे तब तक स्वस्थ समाज का निर्माण होना मुश्किल है. इस समारोह में नेहरू युवा केंद्र के उद्देश्यों व कार्यों की विस्तृत चर्चा की गयी. केंद्र से जुड़े लोगों ने बताया कि यह संस्था सामाजिक चेतना पैदा करने के लिए प्रयासरत है. खास कर विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को आगे बढ़ाने का काम यह संस्था कर रही है. प्रशिक्षण में शामिल 40 युवाओं को प्रमाण पत्र दिया गया. इस मौके पर चंचला कुमारी, नवीन कुमार, अनिल कुमार, नागेंद्र कुमार व अन्य थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










