1200 मोतियाबिंद मरीजों की हुई जांच

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2014 7:02 PM

विज्ञापन

नवीनगर(औरंगाबाद) समाजसेवी नेत्री मंजु सिंह द्वारा श्री साई लायंस नेत्रालय के माध्यम से लगाये गये नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर में 1200 मरीजों की जांच की गयी. रामजान अली ने बताया कि नवीनगर-बारुण विधानसभा क्षेत्र के 16 विभिन्न स्थानों पर जांच शिविर लगाया गया. मारवाड़ी धर्मशाला नवीनगर में चार दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया तथा […]

विज्ञापन

नवीनगर(औरंगाबाद) समाजसेवी नेत्री मंजु सिंह द्वारा श्री साई लायंस नेत्रालय के माध्यम से लगाये गये नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर में 1200 मरीजों की जांच की गयी. रामजान अली ने बताया कि नवीनगर-बारुण विधानसभा क्षेत्र के 16 विभिन्न स्थानों पर जांच शिविर लगाया गया. मारवाड़ी धर्मशाला नवीनगर में चार दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया तथा अन्य सभी स्थानों पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन कर मरीजों के आंखों की जांच की गयी. कृष्णनंदन सिंह ने बताया कि चयनित सभी मरीजों का ऑपरेशन पटना कंकड़बाग स्थित श्री साई लायंस नेत्रालय में किया जायेगा. आने-जाने से लेकर लेंस, दवा, चश्मा, दवा, भोजन आदि सारी व्यवस्था मंजु सिंह द्वार मरीजों को दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन