आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले अंडे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2014 7:02 PM
औरंगाबाद (नगर)देव प्रखंड की खरकनी पंचायत के हजारी कर्मा व पवई पंचायत के सिलाड़ आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के बीच बुधवार को अंडे बांटे गये. अखिल भारतीय सेविका सहायिका संघ के अध्यक्ष मृत्युजंय कुमार सिंह ने कहा कि बाल कुपोषण दिवस के अंतर्गत गर्भवती, धात्री, स्कूल पूर्व शिक्षा आदि के बारे में भी लोगों को […]
औरंगाबाद (नगर)देव प्रखंड की खरकनी पंचायत के हजारी कर्मा व पवई पंचायत के सिलाड़ आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के बीच बुधवार को अंडे बांटे गये. अखिल भारतीय सेविका सहायिका संघ के अध्यक्ष मृत्युजंय कुमार सिंह ने कहा कि बाल कुपोषण दिवस के अंतर्गत गर्भवती, धात्री, स्कूल पूर्व शिक्षा आदि के बारे में भी लोगों को बताया गया. देव सीडीपीओ संगीता कुमारी ने इस दौरान बच्चों को अंडे खिलाये. उन्होंने बताया कि प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को केंद्र के बच्चों को अंडा देना है. बच्चों का कुपोषण दूर करने में आंगनबाड़ी केंद्र अपनी भूमिका निभा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










