(फोटो नंबर-11) परिचय-योजना की जानकारी देते बैंक अधिकारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2014 6:01 PM
आमदनी के अनुरूप जरूर करें बचत दाउदनगर (अनुमंडल)स्थानीय बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में सोमवार को आयोजित ग्राहक मीटिंग में क्षेत्रीय कार्यालय पटना के मुख्य प्रबंधक अतुल कुमार खरे ने कहा कि बचत अनमोल धरोहर है. बुरे वक्त में आज का किया गया बचत ही काम आता है. प्रत्येक लोगों को चाहिए कि वे अपनी आमदनी […]
आमदनी के अनुरूप जरूर करें बचत दाउदनगर (अनुमंडल)स्थानीय बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में सोमवार को आयोजित ग्राहक मीटिंग में क्षेत्रीय कार्यालय पटना के मुख्य प्रबंधक अतुल कुमार खरे ने कहा कि बचत अनमोल धरोहर है. बुरे वक्त में आज का किया गया बचत ही काम आता है. प्रत्येक लोगों को चाहिए कि वे अपनी आमदनी के अनुसार कुछ न कुछ बचत करे. बचत के लिए बहुत सारी आसान योजनाएं इस बैंक द्वारा चलायी जा रही है. इन योजनाओं में निवेश कर फायदा उठाया जा सकता है. उन्होंने पीपीएफ एकाउंट सहित पेंशन खाता, रिटेल लोन, कृषि लोन, बचत खाता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियां दी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक संजीव कुमार व देखरेख बैंक के वरिष्ठ अधिकारी अजय कुमार गुप्ता ने की. इस मौके पर बैंक अधिकारी एमके सिन्हा, बैंक के ग्राहक शैलेश कुमार प्रसाद सिंह, राणा प्रताप सिंह व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










