क्रय केंद्र खोलने के लिए प्रदर्शन की चेतावनी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2014 6:01 PM
मदनपुर (औरंगाबाद)प्रखंड उपप्रमुख योगेश कुमार वर्मा ने एक बयान जारी कर बताया कि मदनपुर प्रखंड में धान अधिप्राप्ति के लिए एक भी क्रय केंद्र नहीं खोला गया है न तो पैक्सों के माध्यम से ही धान की खरीद की जा रही है और न ही राज्य खाद्य निगम द्वारा ही. उपप्रमुख ने बताया कि किसानों […]
मदनपुर (औरंगाबाद)प्रखंड उपप्रमुख योगेश कुमार वर्मा ने एक बयान जारी कर बताया कि मदनपुर प्रखंड में धान अधिप्राप्ति के लिए एक भी क्रय केंद्र नहीं खोला गया है न तो पैक्सों के माध्यम से ही धान की खरीद की जा रही है और न ही राज्य खाद्य निगम द्वारा ही. उपप्रमुख ने बताया कि किसानों का सारा काम जैसे बच्चों की पढ़ाई, बेटा-बेटी की शादी, इलाज व महाजनों का बकाया किसान अपनी उपज बेच कर ही भुगतान करते है. लेकिन क्रय केंद्र नहीं खोले जाने के कारण किसान धान को बिचौलिये के हाथों औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर हैं. उपप्रमुख ने बताया कि पदाधिकारियों से मिल कर किसानों का धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने हेतु आग्रह करने पर केवल टालमटोल नीति अपनायी गयी. एक सप्ताह में क्रय केंद्र नहीं खोले जाने पर उपप्रमुख ने प्रखंड मुख्यालय के पास उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










