पंचायत सरकार भवन बनने में घटिया सामग्री की शिकायत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2014 5:01 PM

विज्ञापन

(फोटो नंबर-7) परिचय-भवन का निरीक्षण करते पदाधिकारीबीडीओ, सीओ समेत अन्य पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण ओबरा (औरंगाबाद). प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में लोगों की सुविधाओं के लिए पंचायत सरकार भवन का निर्माण किया जा रहा है. बुधवार को बेल गांव में बीडीओ कुमार शैलेंद्र, सीओ अनिल कुमार चौधरी, बीसीओ दिग्विजय सिंह व पैक्स अध्यक्ष सुबोध यादव […]

विज्ञापन

(फोटो नंबर-7) परिचय-भवन का निरीक्षण करते पदाधिकारीबीडीओ, सीओ समेत अन्य पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण ओबरा (औरंगाबाद). प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में लोगों की सुविधाओं के लिए पंचायत सरकार भवन का निर्माण किया जा रहा है. बुधवार को बेल गांव में बीडीओ कुमार शैलेंद्र, सीओ अनिल कुमार चौधरी, बीसीओ दिग्विजय सिंह व पैक्स अध्यक्ष सुबोध यादव ने गांववालों की उपस्थिति में बन रहे भवन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार ने भवन निर्माण कराने के लिए 79 लाख 80 हजार रुपये उपलब्ध कराये हैं. ग्रामीणों ने इस भवन निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने की शिकायत पदाधिकारियों से की है. सीओ व बीडीओ ने लोगों से कहा कि यदि घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है तो आप लोग इस कार्य को सही रूप से कराये. इसके अलावा ऊब, सरसौली, गैनी व बेला में भी पंचायत सकार भवन का निर्माण कराया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन