निधन पर शोक संवेदना प्रकट की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2014 5:01 PM
नवीनगर (औरंगाबाद). नगर पंचायत, नवीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि त्रिपुरारि सिंह के 95 वर्षीय पिता चंद्र देव सिंह उर्फ चन्नु बाबू के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की. नगर पंचायत अध्यक्ष राधा सिंह के ससुर मृतक चंद्र देव सिंह हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे. इनके निधन से नवीनगर के लोग दुखी है. मृतक के पौत्र मुकेश […]
नवीनगर (औरंगाबाद). नगर पंचायत, नवीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि त्रिपुरारि सिंह के 95 वर्षीय पिता चंद्र देव सिंह उर्फ चन्नु बाबू के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की. नगर पंचायत अध्यक्ष राधा सिंह के ससुर मृतक चंद्र देव सिंह हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे. इनके निधन से नवीनगर के लोग दुखी है. मृतक के पौत्र मुकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात अचानक उनकी मौत हो गयी. उनका अंतिम संस्कार बुधवार को पुनपुन नदी के श्मशान घाट पर किया गया. शोक संवेदना प्रकट करने वालों में प्रो सुनील बोस, रामलखन प्रसाद सिंह, कुमार अवधेश सिंह, आमोद चंद्रवंशी, शिवनाथ यादव, गजेंद्र सिंह, राजेश्वर प्रसाद, अमित कुमार पिंटू,रवींद्र पांडेय, श्याम बिहारी सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामजान अली व उमेश सिंह समेत कई लोग शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










