(फोटो नंबर-2) परिचय-पेंशन दिवस कार्यक्रम में सम्मानित सदस्य
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2014 5:01 PM
पेंशनर्स दिवस पर सम्मानित किये गये पेंशनर्स सदस्य नवीनगर (औरंगाबाद)स्थानीय सोखा बाबा मंदिर प्रांगण में पेंशनर्स अध्यक्ष ब्रजनाथ द्विवेदी की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस मनाया गया. कार्यक्रम के दौरान दो नये पेंशनर्स जय नारायण सिंह व ज्योति राम ने सदस्यता ग्रहण किया. अतिथि के रूप में अंबा पेंशनर्स अध्यक्ष राम प्रसिद्ध सिंह केसरी, जिला से […]
पेंशनर्स दिवस पर सम्मानित किये गये पेंशनर्स सदस्य नवीनगर (औरंगाबाद)स्थानीय सोखा बाबा मंदिर प्रांगण में पेंशनर्स अध्यक्ष ब्रजनाथ द्विवेदी की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस मनाया गया. कार्यक्रम के दौरान दो नये पेंशनर्स जय नारायण सिंह व ज्योति राम ने सदस्यता ग्रहण किया. अतिथि के रूप में अंबा पेंशनर्स अध्यक्ष राम प्रसिद्ध सिंह केसरी, जिला से आये बैजनाथ सिंह, योगेंद्र सिंह के अलावे पेंशनर्स शिवदीप सिंह व कामता सिंह को सम्मानित किया गया. इस मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि पेंशनर्स की बातों पर राज्य सरकार गंभीर नहीं है. साथ ही, उपस्थित पेंशनर्स समाज के लोगों से सामाजिक कल्याण के कामों में हाथ बटाने पर बल दिया गया. कार्यक्रम की देखरेख सुखदेव प्रसाद सिंह ने की. इस मौके पर जगेश्वर सिंह, नर्मदेश्वर पांडेय, सीताराम तिवारी, खलील अंसारी समेत दर्जनों पेंशनर्स सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










