रफीगंज से अपहृत युवती पटना में बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2014 9:02 PM

विज्ञापन

रफीगंंज (औरंगाबाद) रफीगंज से अपहृत युवती गुडि़या कुमारी (कल्पनिक नाम) को पटना के गांधी मैदान पुलिस ने बरामद कर लिया. अपहर्ता नवीन कुमार जैन को गिरफ्तार कर रफीगंज पुलिस के हवाले कर दिया. अवर निरीक्षक राम स्वरूप राम ने बताया कि गांधी मैदान की पुलिस ने दोनों को नाटकीय ढंग से पकड़ा है. पकड़ने के […]

विज्ञापन

रफीगंंज (औरंगाबाद) रफीगंज से अपहृत युवती गुडि़या कुमारी (कल्पनिक नाम) को पटना के गांधी मैदान पुलिस ने बरामद कर लिया. अपहर्ता नवीन कुमार जैन को गिरफ्तार कर रफीगंज पुलिस के हवाले कर दिया. अवर निरीक्षक राम स्वरूप राम ने बताया कि गांधी मैदान की पुलिस ने दोनों को नाटकीय ढंग से पकड़ा है. पकड़ने के दौरान युवती गिर गयी थी जिसे पुलिस के संरक्षण में पीएमसीएच में इलाज चल रहा है. मालूम हो कि सोमवार को रफीगंज थाना गली निवासी भोला प्रसाद ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री का अपहरण 10 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए नवीन कुमार जैन, अशोक जैन,राजेश जैन व सुनील जैन को आरोपित बनाया गया था. पुलिस ने इसे चुनौती के तौर पर लिया और महज 18 घंटे के अंदर युवती को बरामद कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि पटना पुलिस को देखते हुए दोनों भागने लगने. पकड़ने के क्रम में युवती को चोट आयी जिसका इलाज किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन