(फोटो नंबर-21) परिचय-टीम के साथ इंस्पेक्टर के.के साहनी,थानाध्यक्ष अरविंद कुमार व अन्य

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2014 9:02 PM

विज्ञापन

अरथुआ ने 106 रनों से दुगुल को हराया रफीगंज (औरंगाबाद)अरथुआ उच्च विद्यालय के खेल मैदान में पुलिस-पब्लिक सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट के पहले दिन अरथुआ व दुगुल पंचायत की टीम के बीच मैच खेला गया,जिसमें अरथुआ टीम ने पहली बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. आठ विकेट खोल कर 159 रन बनाये. […]

विज्ञापन

अरथुआ ने 106 रनों से दुगुल को हराया रफीगंज (औरंगाबाद)अरथुआ उच्च विद्यालय के खेल मैदान में पुलिस-पब्लिक सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट के पहले दिन अरथुआ व दुगुल पंचायत की टीम के बीच मैच खेला गया,जिसमें अरथुआ टीम ने पहली बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. आठ विकेट खोल कर 159 रन बनाये. दुगुल की टीम ने 53 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कुंदन कुमार को दिया गया. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि 16 से 19 दिसंबर तक 10 टीमों के बीच टूर्नामेंट में मैच खेला जायेगा. फाइनल मैच 20 दिसंबर को होगा. इसमें एसपी शामिल होंगे. इस अवसर पर पूर्व पैक्स अध्यक्ष मोहम्मद एहसान, सुधीर कुमार सिन्हा, कमलेश कुमार व अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन